-होली पर्व को देखते हुए खादर क्षेत्र में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन व आबकारी टीम ने चलाया संयुक्त अभियान
कैराना। पुलिस -प्रशासन व आबकारी टीम ने खादर क्षेत्र में अवैध शराब की भट्टियों को चिन्हित करने के लिए जंगलों में ड्रोन उड़ाकर शराब माफियाओं के ठिकानों को खोजा।
सोमवार को पुलिस -प्रशासन व आबकारी टीम ने होली पर्व को देखते हुए संयुक्त रूप से अभियान चलकर खादर क्षेत्र के गांव बीपुर हटिया, संगतपुर डेरा सहित अन्य स्थानों पर अवैध शराब की भट्ठियों को चिन्हित करने के लिए जंगलों में ड्रोन उड़ाकर शराब माफियाओं के ठिकानों की जानकारी की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के साथ -साथ आबकारी टीम मौजूद रही।सीओ कैराना ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर शराब माफियाओं के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया है,जिसमें ड्रोन से खेतों में छुपकर संचालित की जा रही अवैध शराब की भट्टियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है।

0 Comments