आबादी के बीच मिलावटी शैम्पू, ब्लीच फैक्ट्री का संचालन जारी


नगर में बिना एनओसी प्राप्त कर मिलावटी शैम्पू,ब्लीच का कारोबार धडल्ले से किया जा रहा संचालित 

कैराना।नियमों की अनदेखी कर आबादी के बीच चलाई जा रही मिलावटी शैम्पू व ब्लीच फैक्ट्री का संचालन सेटिंग-गेटिंग के चलते धडल्ले से जारी है। संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त किए बिना आखिर किसके दम पर हो रहा संचालन।

 नगर में आबादी के बीच मिलावटी शैम्पू,ब्लीच व तेल आदि तैयार करने की फैक्ट्री का संचालन खुलेआम किया जा रहा है,जहां नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया है। दबंगता के बल पर संचालक सेटिंग-गेटिंग कर इस अवैध धंधे को प्रगति देते हुए बिना संबंधित विभागों की एनओसी प्राप्त किए बिना ही अवैध कारोबार किया जा रहा है।संचालक इतना शातिर है कि वो दबंगई के बल पर अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को धन बल के बूते दबा देता है। अगर कोई साहस करके अपनी आवाज बुलंद करता भी है तो अधिकारियों से सांठगांठ कर उसे टॉर्चर करा देता है, ऐसे दबंग संचालक के सामने कोई सिर उठाने को तैयार नहीं है,लेकिन दबी जुबान में आर्यापुरी निवासी सब कुछ बयां कर रहे हैं। उनका कहना है कि मिलावटी शैम्पू,ब्लीच व तेल आदि तैयार करने का यह अवैध कार्य तो नाम मात्र है।इसके पीछे छुपे काले कारोबार पर अगर पुलिस -प्रशासन ने सत्यता के साथ निष्पक्ष जांच कर ली तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 
 _____
पलायन के प्लेटफार्म से गुमराह करने की चाल

कैराना पलायन का मुद्दा विश्व स्तर पर चर्चाओ में आया था,जिसके बाद कैराना के माथे पर एक और ब्लैक स्पॉट लग गया था। आज कार्रवाई से बचने के लिए शातिर लोग पलायन के प्लेटफार्म को प्रयोग कर अधिकारियों को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रहे हैं,जिसका प्रचलन कैराना नगर सहित जनपद में बड़े पैमाने पर चल रहा है। ऐसा ही कैराना में भी देखने को मिला है,जहां एक शातिर ने अपने अवैध धंधे को बचाने के लिए अधिकारियों को सौंपे शिकायती पत्र में न सिर्फ यह कि अवैध उगाही के फर्जी आरोप लगाए हैं,बल्कि कार्रवाई से बचने व जांच को दूसरी दिशा में प्रवृत्ति करने के लिए पलायन करने की चेतावनी तक दे डाली,जबकि पर्दे के पीछे कुछ और ही कहानी है,जो जांच में सब सामने आ जाएगी।
_____
संबंधित विभागों से ने ली गई एनओसी 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनजीटी,विकास प्राधिकरण,विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से नगर के आर्यापुरी में संचालित मिलावटी शैम्पू,ब्लीच व तेल तैयार करने वाली फैक्ट्री संचालक द्वार कोई एनओसी नही ली गई है।मात्र जीएसटी व खरीदे गए माल के बिलों की छायाप्रति के सहारे आबादी के बीच फैक्ट्री का संचालन कर दिया गया है,जो जांच में सामने आ जाएगा।
_____
जांच से पहले ही फैक्ट्री से क्यों हटा दिए गए ड्रम

मिलावटी शैम्पू,ब्लीच तैयार करने वाले फैक्ट्री संचालक ने जांच कार्रवाई से पहले ही फैक्ट्री में रखे सामान को समेट लिया है,जब कुछ अवैध नही था तो क्यों फैक्ट्री से सामान निकाल दिया गया है। खुद को पाक साफ बताने वाले संचालक की करतूतों से आर्यापुरी की जनता जल्द ही पर्दा उठाने वाली है,जिसके बाद शातिर संचालक बेनकाब होगा और उसके साथ अवैध धंधों में संलिप्त लोगों के चेहरों से भी नकाब हट जाएगा

Post a Comment

0 Comments