मौलाना ताहिर इमाम शाही जामा मस्जिद कैराना।
कैराना।गुरुवार को नगर की शाही जामा मस्जिद कैराना में जमीअत उलमा जिला शामली की एक अहम मीटिंग हज़रत मौलाना मौहम्मद ताहिर साहब इमाम वह खतीब शाही जामा मस्जिद कैराना वह अध्यक्ष जमिअत उलमा जिला शामली ने की।
जिसमें पवित्र माह रमजानुल मुबारक की फज़ीलत वह अहमियत. इस्लाह ए मुआशरा और मकातिब ए दीनिया के लिए विशेष चर्चा हुई।
हज़रत मौलाना मोहम्मद तहसीन साहब महासचिव जमीअत उलमा जिला शामली ने कहा कि रमज़ान का मुबारक महीना शुरू होने जा रहा है इस लि रमज़ान के महीने मे रोज़ा तरावीह और कुरआन की तिलावत में गुज़ारें और गुनाहो से बचे बेजा बातौं से अलग रहे। मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी कनवीनर जमिअत यूथ कलब जिला शामली ने समाज सुधार कार्य करने की अपील की ।
मौलाना मोहम्मद ताहिर साहब इमाम वह खतीब शाही जामा मस्जिद कैराना ने अवाम से अपील कि वह रमजान मे अपने मालिक वह खालिक से अपने रिश्तों को मज़बूत करें और इमाम लोग समाज मे लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल जयादा ना करें हमारे किसी अमल से दूसरे समुदाय के लोगों को परेशानी ना हो। मौलाना मोहम्मद नाजिम साहब महासचिव जमिअत उलमा तहसील कैराना की दुआ पर मीटिंग का समापन हुआ. मीटिंग में मोलान मोहम्मद इमरान साहब खाजिन जमिअत उलमा जिला शामली,
मौलाना मोहम्मद मुनशाद साहब, मौलाना मोहम्मद उमेर साहब, कारी अबदुर रज्जाक साहब, कारी मोहम्मद साद साहब, कारी मोहम्मद अतहर साहब, कारी मोहम्मद मुदसिर साहब ,कारी मोहम्मद हाशिम साहब, कारी मोहम्मद रिजवान साहब ,कारी मोहम्मद नाजिम साहब आदि उलेमा मौजूद रहे।
मिटिंग की अध्यक्षता मौलाना ताहिर ने तथा संचालन मौलाना मोहम्मद वासिल ने किया। अंत में हज़रत मौलाना मोहम्मद नाज़िम ने मुल्क में अमन चैन शांति हेतु दुआ कराई।

0 Comments