घर में घुसकर जेवरात चुराने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


कैराना। रात्रि के समय नशे में धुत होकर घर में घुसे युवक द्वार जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 क्षेत्र के गांव बुच्चाखेडी निवासी आजाद पुत्र महिपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि रात्रि लगभग पौने ग्यारह बजे मेरी चाची मुकेश पत्नी सुभाष अपने घर पर सोई हुई थी कि इसी दौरान गांव का ही विक्की उर्फ विकास पुत्र रामकुमार नशे में धुत होकर घर में घुस आया।
और इस दौरान उसने घर में रखी पाजेब चुरा ली। आहट होने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विक्की उर्फ विकास पुत्र रामकुमार निवासी बुच्चाखेडी के खिलाफ मुड़कमा दर्ज करते हुए करवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments