कैराना : लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी शामिल रहें।
सोमवार को नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी जी उपस्थित रहें। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृति कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया। सांसद द्वारा अपनी सांसद निधि से विद्यालय में वंदना कक्ष निर्माण की घोषणा की गई। इसी अवसर पर एमएलसी श्री चंद शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रतीक गर्ग द्वारा उनके संदेश को विद्यालय में पढ़कर सुनाया गया। जिसमें एमलसी द्वारा विद्यालय में एक कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा भी की गई। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान, जिला संचालक भगवती प्रसाद, जिला प्रचारक विराट, जगदीश चौहान, राजकुमार चौहान, आलोक गर्ग, प्रमुख समाजसेवी मोहन लाल आर्य, एडवोकेट एवं सभासद शगुन मित्तल आदि मौजूद रहें।

0 Comments