स्वच्छता की संभाली कमान पथिक स्वयंसेवकों ने आर्यपुरी मलिन बस्ती में पढ़ाया

 स्वच्छता,हाइजीन का पाठ,छात्राओं को वितरित किए सैनिटरी पैड।

कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना शामली के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार जी के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ डोली के नेतृत्व में वह मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत चौथे दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम शिविर स्थल पर श्रमदान किया तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया शिविर के चतुर्थ दिवस को स्वास्थ्य, पोषण, मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व एवं स्वच्छता को समर्पित किया गया गया। छात्र-छात्राओं ने आर्य पुरी देहात के नागरिकों को रैली निकालकर स्वास्थ्य और पोषण और मोटे अनाज की उपयोगिता के मैं जागरूक किया, साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया।
        शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र की मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ मीनाक्षी ,ओरल एंड जनरल हेल्थ ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात आज की व्यवस्था संभाल रहे स्वयंसेवियों की टोली "द महाराणा प्रताप स्क्वायड" ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। डॉ मीनाक्षी ने छात्र छात्राओं को बताया कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानव जीवन के अभिन्न अंग है । उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि रागी ,बाजरा ,ज्वार, जौ, सावां आदि मोटे अनाज के अंतर्गत आते हैं। इनमें फाइबर,कैल्शियम ,प्रोटीन ,
कार्बोहाइड्रेट ,आयरन व कैरोटीन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसीलिए इन्हें सुपर फूड कहा जाता है इसीलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनका सेवन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने छात्र/छात्राओं को स्ट्रेचर,फर्स्ट एड बॉक्स बनाना सिखाया। इसके पश्चात उन्होंने छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां वितरित की व सैनिटरी पैड वितरित किए। छात्राओं के लिए आयोजित काउंसलिंग सत्र में डॉ मीनाक्षी ने छात्राओं को प्रश्नों,जिज्ञासाओं का समाधान कर मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ मीनाक्षी के उद्बोधन के पश्चात द महाराणा प्रताप स्क्वायड के छात्र-छात्राओं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया।
      शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया इसके साथ ही सोशल मीडिया एवं युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया का युवाओं और समाज पर प्रभाव और दुष्प्रभाव व उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ मीनाक्षी व सुष्मिता रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सूरज व अयान,द्वितीय स्थान पर खालिद व साक्षी तथा तृतीय स्थान पर सलोनी रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हसन,द्वितीय स्थान विशु तथा तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया।
        राष्ट्रगान के पश्चात सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत चौथे दिन का गरिमा पूर्ण समापन हो गया। चौथे दिन के शिविर की व्यवस्था द महाराणा प्रताप स्क्वायड के नायक मोहम्मद खालिद तथा सह नायिका अन्नू के नेतृत्व एवं निर्देशन में टीम के सदस्य सूरज ,अंजलि,आंचल ,रितिका ,नेहा ,असना ,रूमा तथा महाविद्यालय के कर्मचारी श्री मसी चरण द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments