कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई राधेश्याम भारती ने पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा सूचना पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित 2 शातिर अभियक्तों को गिरफ्तार किया है
ज्ञात हो कि दिनांक 28.04.2021 व 07.06.2021 को प्रार्थी विजय कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी एमएमआईजी इद्रापुरम शमशादबाद रोड़ थाना सदर बाजार जनपद आगरा प्राइवेट ठेकेदार (कॉन्ट्रेक्टर) है । प्रार्थी से सोविन्द्र पुत्र जगदीश निवासी द्वारिकापुरा कालोनी भागपुर घौर्रा थाना एत्मातपुर जनपद आगरा, धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र रघुजीत प्रसाद शर्मा निवासी पावनधाम फेस-2 थाना ताजगंज शमशाबाद रोड़ जनपद आगरा, लक्ष्मण सिंह पुत्र सहपाल निवासी कन्हैया नगर पेमेश्वर गेट फिरोजाबाद ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से पैसे लेने के सम्बन्ध में थाना कैराना पर नामजद 6 अभियुक्तों के विरुद्ध लिखित तहरीर दाखिल की गई थी । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा उक्त घटना में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना को निर्देशित किया गया था । जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने
सोविन्द सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी द्वारिकापुरी कालोनी थाना ऐत्मादपुर जनपद आगरा ।
धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रघुजीत प्रशाद निवासी 36 पावन धाम फेस-2 शमशाबाद रोड थाना ताजगंज जनपद आगरा । को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

0 Comments