कैराना : हरे भरें वृक्षों एवं भारी संख्या में दुधारू पशुओं के कटान के खिलाफ राजस्थान निवासी युवक हाथ मे बैनर लेकर केदारनाथ की पैदल यात्रा कर रहा है। 31 दिन पूर्व आरंभ की गई यात्रा में 750 किलोमीटर की दूरी तय कर कैराना पहुँचा।
रविवार को नेशनल हाईवे 709 एड़ी को पैदल पार कर शामली की ओर एक बैनर हाथ में लिए व एक थैला व राष्ट्र ध्वज कंधे पर लटकाए हुए जाता दिखाई दिया। बातचीत करने पर उसने राजस्थान के जोधपुर निवासी दिनेश बिश्नोई के रूप में पहचान बताई। हाथों में लिए बैनर पर सेव एनिमल,सेव ट्री एवं सेव एनरोलमेंट पर बताया कि दिन प्रतिदिन सम्पूर्ण भारत में दुधारू पशुओं व छाया व फलदार वृक्षों का कटान तेजी से किया जा रहा। भविष्य में सभी को भारी परेशानियों से जूझना पड़ेगा। पूर्व में फैली महामारी कोरोना में अनेकों परिवारों ने कष्ट झेला है। इसलिए सभी को इनकी रक्षा करनी चाहिए। 31 दिन पूर्व यात्रा आरंभ की थी जिसे केदारनाथ धाम तक 1500 किलोमीटर पद यात्रा तय कर समापन करेंगा।

0 Comments