इंटर कॉलेज में शुभाशीष कार्यक्रम किया गया आयोजित ।

सलीम फ़ारुकी कैराना।

 कैराना । लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा द्वादश एवं दशम के छात्र छात्राओं के लिए शुभाशीष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


गुरुवार को इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, व वशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतीक गर्ग, सोनीजी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को उनकी आगामी परीक्षा के लिए शुभ आशीष प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के पश्चात आप सभी स्कूली शिक्षा की सीढ़ियों को पार करके उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश करेंगे आपके और उच्च शिक्षा के बीच में केवल परीक्षा की घड़ी है। छात्र छात्राएं सहजता पूर्ण निष्ठा परिश्रम और त्याग की भावना से मेनहत करें ताकि आगे आने वाला आपका जीवन सुखमय हो सके। इस दौरान मोहनलाल आर्य , ड़ा राजेंद्र कुमार, रवि दत्त शर्मा एवं शरद जी उपस्थित रहे। प्रधानचार्य सुशील कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया।

----

Post a Comment

0 Comments