विधायक नाहिद हसन ने विधानसभा सत्र में उठाया विद्युत लाइन पूर्ण करने का मुद्दा


- ऊर्जामंत्री से विधायक नाहिद हसन ने किया सवाल मामोर फीडर से सेपरेशन ग्राम भडी में परिवर्तन उच्चीकरण व कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द में अधूरी विद्युत लाइन का अधूरा कार्य समय- सीमा निर्धारित कब तक होगा पूरा


कैराना। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने विधानसभा सत्र के दौरान ऊर्जामंत्री से ग्राम भडी में परिवर्तन उच्चीकरण व नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द में अपूर्ण विद्युत लाइन पर सवाल उठाते हुए समय-सीमा निर्धारित कर उसे पूरा करने की मांग उठाई है।

कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने विधानसभा सत्र के दौरान कैराना विधानसभा क्षेत्र के गांव ग्राम मामोर स्थित फीडर से सेपरेशन ग्राम भडी में परिवर्तन उच्चीकरण व कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द में अधूरी विद्युत लाइन के कार्य पर सवाल उठाते हुए सरकार समय-सीमा निर्धारित कर कार्य पूरा कराएगी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को संबोधित करते हुए सवाल पूछा है किक्या बताने का कष्ट करेंगे कि कैराना में अधूरे पड़े विद्युत कार्यों को समय-सीमा निर्धारित कर कब तक पूरा कराया जाएगा। अगर हां तो कब तक, यदि नही तो क्यों? उपखंड अधिकारी कैराना ओपी बेदी ने बताया कि सचिवालय के पत्र का जवाब देते हुए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पंजीठ में स्थित ग्राम मामोर में फीडर सेपरेशन की साइट रिपोर्ट के बारे में तत्कालीन अवर अभियंता के द्वारा रिवैंप योजना का के सर्वे के समय फीडर सिपरेशन के अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने हेतु रिवैंप योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर सिपरेशन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं 33/ 11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवी मंदिर कैराना के अंतर्गत पानीपत रोड व मोहल्ला दरबारखुर्द में छुटी विद्युत लाइन के संबंध में कहा गया है कि यहां विद्युतीकरण नहीं किया गया है,किसी भी विद्युत घटना से बचने के लिए नवीन लाइन निर्माण कार्य पूर्ण योजना के अंतर्गत कराया जाना संभव है।
______
अवैध कालोनियों में छाया रहेगा अंधेरा

विद्युत उपखंड अधिकारी ओपी बेदी ने बताया की नगर में काटी जा रही अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदने वाले सावधान हो जाएं, अगर अवैध कालोनी में भवन बनाया तो विद्युत सप्लाई नही मिलेगी। क्योंकि अवैध कालोनियों का संचालन बिना विद्युतीकरण के किया जा रहा है। विभाग से कोई एनओसी नही ली गई है।

Post a Comment

0 Comments