भाकियू ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ भरी हुंकार, एसडीएम से मिल की कार्रवाई करने की मांग।


-गांव मामोर में टायर जलाने व आर्यापुरी में मिलावटी ब्लीच व नकली डिटर्जेंट तैयार करने वालो पर कार्रवाई की मांग की

कैराना। भाकियू ने प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्रियों मिलावटी ब्लीच व नकली डिटर्जेंट तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार की प्रात भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गैय्यूर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव से शिकायत की है। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के गांव मामोर में टायर जलाने वाली दो-दो अवैध फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है,जिससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैल रहा है और सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। किसान द्वारा पाती जलाने से प्रदूषण दिल्ली तक पहुंच जाता है,लेकिन बकायदा जहरीला धुंआ उगल रही फैक्ट्रियों को खुली छूट कैसे दे दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष गैय्यूर ने कहा कि आर्यापुरी में केमिकल फैक्ट्री का संचालन भी धडल्ले से किया जा रहा है,जहां कास्टिक से भी ज्यादा खतरनाक कार्य किया जा रहा है,जिससे डिटर्जेंट सहित मिलावटी ब्लीच तैयार किया जा रहा,जो मनुष्य के लिए निहायत खतरनाक है,जिससे एलर्जी व कोड जैसी घातक बीमारियां जन्म लेती है। अगर जल्द ही फैक्ट्री का संचालन बंद नही किया गया तो क्षेत्र में खतरनाक संक्रामक रोग फैल सकता है।

Post a Comment

0 Comments