कैराना : संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में यमुना नदी घाट के आसपास फैली गंदगी को साफ करने के लिए दर्जनों सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान।
हरियाणा व यूपी की सीमा पर स्थित यमुना नदी के घाट पर संत निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना को बढ़ावा देने के साथ उन्हें क्रियान्वित रूप देते उनके दो दर्जन अनुयायियों ने इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकार्यों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता को जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रोत्साहित करने के तहत साफ सफाई की गई। इस दौरान नदी के घाट पर ब्रांच कैराना यूनिट 1857 के सेवादारों एवं मुखी पवन सिंह चौधरी व सेवादल संचलक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कूड़ा करकट व अन्य वस्तुओं को एकत्र कर नदी क्षेत्र की सफाई की गई।
----

0 Comments