झिंझाना ।क्षेत्र के गांव सुबरी में समर सेविल ट्यूबवेल का मोटर निकाल रहे 2 लोग की 11,000 लाइन से टच हुईं चैनकुप्पी मशीन के पाइप के कारण दोनों लोगों को करंट लग गया जिसके कारण दोनों लोगों को सीएससी झिंझाना में भर्ती कराया जिसमें डॉक्टरों ने मोहित पुत्र लक्ष्मीचंद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी सुबरी को मृत घोषित कर दिया और दूसरे व्यक्ति चाहत पुत्र बबलू उम्र करीब 15 वर्ष निवासी शाहपुर की हालत भी गंभीर बताई गई है मृतक मोहित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक मोहित चार भाई बहन में सबसे छोटा है तथा परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे! एसडीओ विद्युत विभाग झिंझाना ने बताया की यह लोग बिना अपने फीडर को सूचना दिए ओर बिना शटडाउन के मोटर निकाल रहे थे जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।

0 Comments