कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।


सलीम फ़ारुकी कैराना।


कैराना। पुलिस ने एक नाजायज तमंचा- कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


        रविवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध शराब,अवैध हथियार की बरामदगी,निर्माण व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नगर के भूरा रोड पर सब्जी मंडी गेट से पहले मोसीम पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम मण्डावर थाना कैराना को एक तमंचा-कारतूस व दो सौ रुपया की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments