आवारा जानवरों ,हरे भरे पेड़ों के कटान को लेकर आधा दर्जन मांगों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।


सलीम फ़ारुकी कैराना ‌

- जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आवारा पशुओं पर लगाम, हरे वृक्षों के कटान सहित अन्य मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

कैराना। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आधा दर्जन मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा।

   बुधवार को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आधा दर्जन मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव को सौंपा। ज्ञापन पत्र में आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने,गन्ना किसानों का भुगतान,गन्ना मूल्य घोषित करना, किसानों को मुफ्त बिजली,नलकूपों पर विद्युत मीटर ना थोपना,विभाग की मिलीभगत के कारण फलदार हरे वृक्षों का धडल्ले से कटान व प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी का कहना है कि सरकार एक और वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने का नारा देती है तो दूसरी ओर दूसरी ओर सरकारी अधिकारी भूमाफियाओं से सांठगांठ कर फलदार हरे भरे बागों पर कुलहाड़ा चलवा रहे हैं। इस दौरान मंडल महासचिव चौधरी गुलजार,इरफान, शोएब,अब्दुलवहीद, संजीव व ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments