कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया।

अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध हथियार बरामदगी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में थ पुलिस ने बुधवार को चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम
फैसल पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला.रेतेवाला कैराना बताया है।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ इससे पहले भी कोतवाली कैराना में अवैध हथियार सहित अन्य पांच अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments