सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है जिसके निमित्त जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध मेंजनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा माह सम्मापन समारोह आयोजन कार्यालय प्रांगण में किया गया।उन्होंने जानकारी दी कि जिला स्तर पर गुड सेमेरिटन, ट्रैफिक पुलिस, चिकित्सकों, परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों को रोड़ सेप्टी चैम्पियन के तौर पर सम्मानित किया जाना था।उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत गुड सेमेरिटन के रूप में यातायात प्रभारी संजय राणा, हेड कॉस्टेबल ओमबीर निर्वाल, हेड कॉस्टेबल अरूण कुमार सड़क सुरक्षा चैम्पियन के रूप में सम्मानित किया गया इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग डॉ० शशीकान्त, डॉ० विक्रम सिंह डॉ० रामनिवास एवं रोडवेज से चालक परिचालक, बलदेव सिंह, मुकीम, किरणपाल को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ द्वारा सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।यातायात प्रभारी संजय राणा द्वारा गुड सेमेरिटन स्कीम को आम जनमानस में पालन करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।जिसमें उन्होंने बताया कि गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) व व्यक्ति है जो किसी घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर्स में जान बचाने हेतु चिकित्सा उपलब्ध कराये ऐसे व्यक्तियों को शासन द्वारा निर्धारित धनराशि से पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस मौके पर आम जनमानस के अतिरिक्त यात्रीकर अधिकारी शामली एवं समस्त परिवहन स्टॉफ उपस्थित रहा।
0 Comments