पुलिस ने अवैध छुरों के साथ छह को किया गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग -अलग स्थानों से अवैध छुरों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया।

 पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध हथियार की बरामदगी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन व सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से छह लोगों को अवैध छुरों के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम शमशेर सिंह पुत्र कृपाल सिंह उर्फ काला सिंह निवासी ग्राम बरनावी,समीर उर्फ भूरा पुत्र स्व0 मेहरबान निवासी मौहल्ला रेतेवाला, अजरुद्दीन पुत्र सईद अंसारी निवासी मौहल्ला मुल्तानियान, मुनीर पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला मुल्तानियान,अफजल पुत्र जहीर निवासी मौहल्ला आलदरम्यान व मुजाहिर पुत्र जाहिद निवासी मौहल्ला आलदरम्यान बताए हैं।

Post a Comment

0 Comments