रामलीला कमेटी कैराना ने झज्जर हो चुकी गौशाला भवन को पुनः निर्माण कराने की की मांग। तहसील दिवस में जिलाधिकारी के नाम सोंपा मांग पत्र।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

सरकारी धनराशि आवंटित किए जाने की मांग कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाये।


पत्र में कहा गया है कि कस्बा कैराना एक पौराणिक शहर है जिसमें करीब 200 वर्षों से अधिक से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है तथा वर्तमान समय में गऊशाला भवन कैराना में विगत वर्षों से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है। तथा रामलीला भवन काफी पुराना हो गया है तथा उसका स्टेज नीचा होने के कारण दर्शको को भगवान श्रीराम लीला का कार्यक्रम देखने में असुविधा होती है तथा रामलीला भवन की छत भी जीर्णशीर्ण हालत में हो गई जिससे कोई भी घटना किसी भी समय हो सकती है। रामलीला कमेटी द्वारा कई बार इस सम्बन्ध में रामलीला भवन का पुनः निर्माण कराये जाने हेतू आवेदन किया जा चुका है तथा इस सम्बन्ध में कई बार व्यक्तिगत रूप से भी श्रीमान जी के यहां मिल चुके हैं लेकिन अभी तक रामलीला भवन के पुर्न निर्माण हेतु कोई धनराशि जारी नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में श्रीमान जी उक्त रामलीला भवन का पुनः निर्माण कराये जाने हेतू सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया जाना आवश्यक है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि गऊशाला भवन कैराना में रामलीला कमेटी कैराना द्वारा रामलीला भवन का पुनः निर्माण सरकारी धनराशि से कराये जाने हेतू उचित आदेश करने की कृपा करे। अति कृपा होगी।

Post a Comment

0 Comments