डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चार डीजे को जप्त कर सीज किया गया

पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा निर्धारित समय अवधि के बाद में, (अधिक आवाज में शादी व पार्टियों में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण कर) प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बोर्ड की परीक्षाओं को देने वाले छात्रों व जन सामान्य पर प्रतिकूल प्रभावित डालने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चार डीजे को जप्त कर सीज किया गया है । नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है । बैंकट हॉल व होटल स्वामियों के लिए नोटिस निर्गत किए गए हैं । अगर इनके प्रतिष्ठान में निर्धारित समय उपरान्त व अधिक आवाज मे ध्वनि प्रदूषण होना पाया जाता है। तो होटल संचालकों के विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments