आगामी होली पर्व को लेकर कोतवाली में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक, हुड़दंग मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई,कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ।



सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना : होली पर्व के मद्देनजर को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।

गुरुवार को कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने कहा की पर्व को शांतिपूर्ण संम्पन्न करने पर जोर दिया। वही चेतावनी देते हुए कहा कि हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर नही बख्शा जाएगा। इसलिए सभी त्योहारों को मिलजुलकर भाईचारा के साथ मनाएं। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तब शीघ्र पुलिस को अवगत कराएं, जिससे की समस्या का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम प्रधानो सहित जिम्मेदार लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments