नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डा0 योगेन्द्र कुमार प्राचार्य के पद पर नियुक्त।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना । विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में प्रशासनिक फेरबदल के फलस्वरूप डॉक्टर योगेंद्र कुमार ने प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह प्राचार्य पद का दायित्व संभाल रहे थे लेकिन स्वेच्छा से उनके पद छोड़ने के उपरांत निदेशालय के निर्देशानुसार वरिष्ठता क्रम में अगले प्राध्यापक डॉ योगेंद्र कुमार को प्राचार्य पद के कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है।

    डॉक्टर योगेंद्र कुमार वर्तमान में भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने डॉक्टर योगेंद्र कुमार को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments