वेल्डिंग करते समय लिफ्ट से गिर कर कैराना निवासी युवक की गुजरात में हुई मौत।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

-वेल्डिंग का कार्य करने के लिए आर्यापुरी निवासी युवक गया था गुजरात, लिफ्ट से गिरने के कारण हुई मौत

कैराना। गुजरात में वेल्डिंग का कार्य करते समय अचानक लिफ्ट गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आर्यापुरी निवासी जीशान सैफी आयु 18 वर्ष पुत्र नसीम सैफी लगभग एक माह पूर्व गुजरात राज्य में वेल्डिंग का कार्य करने के लिए गया था। जब वह लिफ्ट के सहारे ऊपरी मंजिल पर वेल्डिंग कर रहा था,तो उसी समय लिफ्ट का बोल्ट टूट गया था,जिसके बाद जीशान गिरकर गंभीर घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार की प्रात जैसे ही जीशान का शव कैराना पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर के समय मृतक के शव को नम आंखों के साथ निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए-खाक कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments