- शातिरों ने पुलिस प्रशासन को गुमराह कर व सुविधा शुल्क देकर बनवाएं महत्वपूर्ण कागजात
कैराना : कैराना की शाख को अक्सर जाली करेंसी, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी आदि के नाम क्षेत्र के अपराधियों की संलिप्तता के कारण बदनुमा दाग लगता रहा है। खुफिया विभाग अलर्ट नहीं होने के कारण कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले सरकारी महकमों को गुमराह कर अपने कागजातों को तैयार कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहें है।
नगर में शातिर वर्षों से सक्रिय है। सूत्र बताते है कि शातिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक व अन्य संस्थाओं को चुना लगा रहें है। इन पर कोई नकल नहीं कसी जाने के कारण इनके होशले बुलंद है। जो फर्जीवाड़ा करने में जरा भी कोई संकोच नहीं करते है। इनके आका पहले ही आपराधिक इतिहास से लबरेज है। उन्हें किसी दंड की कोई दहशत नहीं है कारण वह पहले से ही भुगतभोगी है। लेकिन अब नकाब लगा कर अपना हर प्रकार से उल्लू सीधा कर रहें है। निजी स्वार्थ के चलते इतने अंधे हो गए है कि उन्हें किसी की सेवा व अधिकारों से कोई लगाव नहीं है। वह तो स्वयं उस दायरे से बाहर हो गए है। खुफिया विभाग व एलआईयू विभाग निष्पक्ष जांच करे तो परिणाम चौकाने वाले आएंगे।
---
मास्टरमाइंड करता है, कागजों में हेराफेरी
समाज में साजिश कर अपनी प्रतिष्ठा उचित स्थापित करने के चक्कर मे वह अपने आका के हर खेल को सफल बनाने के लिए कागजों में बदलाव करने की हेराफेरी करने में माहिर है। मास्टरमाइंड बहुत से राज दबाए बैठा है। सूत्र बताते है कि अपने कारनामों के कारण फिलहाल कार्रवाई के शिकंजे से बचने के लिए यूनिट पावर को मजबूत करने की योजना बनाने में जुटे है।
-----

0 Comments