शनिवार को डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना । डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने नगर के मुख्यमार्ग एवं कोतवाली के समीप दूसरी दिशा में मार्ग के किनारे अवैध रूप से रखें खोखे व अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

शनिवार को कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुन रही डीएम जसजीत कौर ने नगर के मोहल्ला आलकला निवासी अमजद के द्वारा पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए कोतवाली के समीप एवं मुख्य मार्ग के किनारे पर खोखे रख कर एवं अन्य सामान डालकर किए गए अतिक्रमण को नगरपालिका के सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार को निर्देशित करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया। नगरपालिका की ओर से की गई कार्रवाई के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। पालिका की टीम ने पुनः अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Post a Comment

0 Comments