-अपर पुलिस महानिदेशक के प्रस्तावित आकस्मिक निरेक्षण को देखते हुए युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी पुलिस
कैराना। मेरठ एडीजी राजीव सभरवाल के प्रस्तावित आकस्मिक निरीक्षण को देखते हुए कोतवाली पुलिस युद्ध स्तर पर तैयारियों जुटी हुई है। साफ सफाई के साथ-साथ रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है।
मेरठ अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल मंगलवार को कोतवाली के प्रस्तावित आकस्मिक निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। कोतवाली परिसर में बेतरतीब पड़े वाहनों को एक साइड में लगाया जा रहा है। साथ ही प्रांगण को पानी से धोने के साथ साथ बिल्डिंग की भी रंगाई पुताई कर उसे चमकाया जा रहा है। कोतवाली के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए टीम जुटी हुई है। कहीं कोई खामी न रह जाए इसके लिए मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जा रहे हैं।

0 Comments