मंडावर में रेत माफिया ने मोड़ी यमुना की धार


- यमुना में बनाई गई रेत की दीवार की वीडियो हुई वायरल, ग्रामीणों को दहशत

-यमुना के तटबंध को हो रहा भारी नुकसान

कैराना : यमुना खादर में खनन प्वाइंट पर कोर्ट व एनजीटी की गाइडलाइन के विपरीत दिन रात कार्य किया जा रहा है। रेत माफियाओं ने यमुना नदी के बीच मे अवैध रूप से दीवार खड़ी कर यमुना के बहाव को मोड़ कर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिससे तटबंध में तेजी से कटाव हो रहा है। अवैध रूप से यमुना में बनाई गई दीवार की वीडियो वायरल कर कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीण अपना दर्द बयां कर प्रशासन से सवाल कर रहे है। लेकिन अधिकारियों को यमुना से निकलने वाली चांदी की चमक के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

मंडावर में प्रशासन की ओर से खनन प्वाइंट आवंटित किया गया है। जहाँ नियमों के अनुरूप खदान की अनुमति है। लेकिन, यहां पर वैध पट्टे की आड़ में रेत खनन माफिया दिन रात मानकों की खुली धज्जियां उड़ा रहे हैं।अच्छे रेत के लिए माफियाओं ने नदी के बीच में पॉर्कलेन मशीनों से रेत की दीवार बना दी गई है, जिससे यमुना नदी के बहाव को मोड़ दिया है। अब यमुना नदी का बहाव तटबंध व किनारे पर स्थित गांव की आबादी की ओर है। जिससे ग्रामीण भयभीत है और उन्हें भविष्य में खतरा आता दिखाई दे रहा है। किनारे पर मौजूद मध्यम वर्गीय किसान चिंतित हैं। वहीं, यमुना नदी को छलनी करने में जुटे माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न ही तो कोर्ट और न ही एनजीटी की कार्रवाई का कोई फिक्र नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि आखिर डर हो भी कैसे वैध कार्य की आड़ में होरहा सब अवैध कार्य प्रशासन की देख रेख में हो रहा है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं द्वारा बनाए गई अवैध दीवार की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंडावर में चल रही खनन के कारण उसे भारी नुकसान हो गया है। जलधारा को मोड़ने के बाद तट बंध में कटाव जारी है। 
--
आखिर किसने दी यमुना के बीच रेत की दीवार बनाने की अनुमति ?

कोर्ट व एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार यमुना नदी की धारा से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा दीवार बनाने की अनुमति भी नहीं दी गई है। जिस प्रकार मंडावर में खनन माफियाओं की धींगामुश्ती चल रही है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर खनन माफियाओं को दीवार बनाने की अनुमति किसने दी है ? यदि नहीं, तो फिर किसकी शह पर खनन माफिया नियम-कायदों को ठेंगा दिखाकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं ? बहरहाल, देखना होगा कि प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Post a Comment

0 Comments