- मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,पुलिस ने शव पीएम को भेजकर पति को हिरासत में लिया
कैराना। गृह क्लेश के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते
हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को नगर के मोहल्ला आलकला निवासी रियाज की पत्नी साहिबा की गृह क्लेश के चलते संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।आनन-फानन में मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था,जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पति से पूछताछ की जा रही है। जनपद बागपत निवासी नौशाद ने वर्ष 2019 में अपनी बेटी साहिबा की शादी मुस्लिम रीतीरिवाज के साथ सम्पन्न की थी,जिसमें हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था।

0 Comments