हाईलाइन लॉस के चलते डाली मॉर्निंग रेड।
कैराना। हाईलाइन लॉस के चलते विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे में मॉर्निंग रेड के दौरान 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। विधुुुत विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को विद्युत विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियोंं के निर्देश पर उपखंड अधिकारी कैराना ओमप्रकाश बेदी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने भूरा चुंगी क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया।
इस दौरान बिजली चोरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिसमें 25 घरों में कटिया तार डालकर बिजली चोरी होती पाई गई। मौके की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए तथा उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर करा दी गई है।
विद्युत विभाग की छापामार कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता राकेश कुमार, tg2 सचिन तिवारी व अमित राठी सहित संविदाकर्मी मौजूद रहे।
उधर, एसडीओ कैराना ओमप्रकाश बेदी ने बताया कि विद्युत फीडर पर हाईलाइन लॉस के चलते में यह कार्यवाही की गई है। सभी 25 बिजली चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसडीओ ओपी बैदी ने बताया आगे भी बिजली चोरों के विरुद्ध लगातार कारवाई जारी रहेगी।

0 Comments