दो पशु चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 पशु बरामदः

 कांधला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई पशु चोरी की घटनाओं में लिप्त 02 मुख्य पशु चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 पशु बरामदः
 दिनांक 22.01.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं इनमें लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बेटा एवं ग्राम मलकपुर में हुई पशु चोरी की घटनाओं में लिप्त 02 पशु चोरों को चोरी के 02 पशुओं सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कांधला पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का 01 साथी इरफान उर्फ भूरा दिनांक 21.01.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 01 साथी राशिद पुत्र नवाजा अभी फरार है । जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।
 ज्ञात हो कि दिनांक 09.10.2022 की रात्रि में फरमान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम अम्बहेटा एवं दिनांक 13.01.2023 की रात्रि इन्सार पुत्र मूदा निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला जनपद शामली के घर/घेर से भैस चोरी हुईं थीं । जिसके सम्बन्ध में थाना कांधला पर तहरीर दाखिल की गईं थीं । दाखिल तहरीर के आधार पर थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा पशु चोरी की उक्त घटना में लिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कांधला को निर्देशित किया गया था 

Post a Comment

0 Comments