ठेकेदार की सभासद पति से लेनदेन की बात करते ऑडियो हुई वायरल, वायरल ऑडियो ने भ्रष्टाचार की खोली पोल

 ‌


सभासद पति ने तय ठेकेदार के खिलाफ तहसील दिवस में दी शिकायत,सड़क में घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप

सलीम फ़ारुकी कैराना ।

कैराना। नगरपालिका के सड़क ठेकेदार की सभासद के साथ लेनदेन की आपस बात करते हुए ऑडियो वायरल हो गई, उधर सभासद ने तहसील दिवस में ठेकेदार के खिलाफ सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
शनिवार को पालिका के सड़क ठेकेदार व वार्ड नंबर 10 से सभासद पति की लेन-देन की आपस में बात करते हुए सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें सभासद पति राशिद उर्फ पोती उनके लड़के ठेकेदार से चाय पीने की बात करते हुए कहते हैं कि खाली हाथ मत आना कुछ लेकर ही आना है। ठेकेदार कहता है कि अभी कुछ कहीं से आ नहीं रहा है। जब आएगा मैं खुद आ जाऊंगा। उसके बाद सभासद प्रति डीएम को फोन करने की बात कह कर ठेकेदार को धमकाते नजर आते हैं। ठेकेदार सभासद पति को कहता है। कि जो करना है। पहले वही कर लो जब आपको भरोसा ही नही है। वहीं सभासद पति ने तहसील दिवस में ठेकेदार के खिलाफ जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र देकर सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। सभासद पति ने शिकायती पत्र में बताया कि जब इस संबंध में ठेकेदार से कहा गया तो ठेकेदार फसाद करने लगता है।

Post a Comment

0 Comments