अलीपुर में फिर हुई बुखार से मौत,मचा कोहराम


पूर्व में भी हो चुकी है बुखार से कई मौतें।

कैराना । गांव अलीपुर में एक माह से बुखार का प्रकोप जारी है। जिसके चलते गांव में कई दर्जनभर लोग बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से पीड़ित है। पूर्व में गांव में बीमारियों के चलते कई मौतें हो चुकी है। वही सोमवार को एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित अलीपुर निवासी पूर्व प्रधान यशपाल सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह की करनाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से मौत होने पर गांव दहशत का माहौल व्याप्त है। पूर्व ग्राम प्रधान का पुत्र एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिसका स्वजन शामली, पानीपत के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे थे। सोमवार को पीड़ित की पलेट्स अधिक कम होने एवं हालात नाजुक होने पर परिजन उसे लेकर करनाल के निजी अस्पताल ले गए थे,जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। गांव में बुखार के चलते हुई मौत की सूचना मिलने पर दहशत व्याप्त हो गई। वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments