*खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मलकपुर के छात्र छात्राओं का रहा दबदबा*



सलीम फ़ारुकी कैराना।

*कैराना* न्याय पंचायत खुरगान स्तर के खेलों में प्राथमिक विद्यालय मलकपुर की छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय खुरगान की छात्राओं को दस एक के बड़े अंतर से हराया इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय मलकपुर की छात्राओं ने खो खो गेम को भी अपने नाम किया और बालक वर्ग में कबड्डी और खो खो दोनों गेम को अपने नाम किया। ज्ञात हो कि आज एनपीआरसी खुरगान पर न्याय पंचायत स्तर के खेल आयोजित किए गए थे जिसमें उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरगान और प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मलकपुर का दबदबा रहा कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर राई और मंडावर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया प्राथमिक विद्यालय मलकपुर की छात्राओं ने 200-400 मीटर रेस को भी अपने नाम किया खेल से वापस आने पर प्राथमिक विद्यालय मलकपुर के छात्र और छात्राओं को ग्राम प्रधान आनंद सैनी और प्रधानाध्यापक मोहम्मद वासिल अली द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शेरखान अंशुल अजरा खातून वरीस अहमद आदि मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments