एडीजे के आवास पर हुई चोरी की घटना को लेकर बार एसोसिएशन ने कार्य से विरत रह कर पुलिस कार्यशैली पर जताई नाराज़गी।
कैराना। कस्बे के मुख्य पानीपत शामली खटीमा राजमार्ग पर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (ऐ0 डी 0जे0) के आवास पर हुई चोरी को लेकर जिला बार भवन में एक आवश्यक मीटिग का आयोजन किया गया। मिटिग में अधिवक्ताओ ने कैराना की कानून व शान्ति व्यवस्था पर सवाल उठाये गये तथा मिटिग में फैसला लिया गया कि अगर पुलिस चोरी का खुलासा जल्द नही करती तो सभी अधिवक्तागण अनिश्चित हड़ताल व धरना प्रदर्शन करेगें। मिटिग की अध्यक्षता रामकुमार वशिष्ठ अध्यक्ष बार एसोसिऐशन व संचालन चौधरी जावेद ऐडवोकेट महासचिव ने किया। मिटिग में कस्बे में हो रही चोरी आदि की घटना पर भी सवाल उठाये गये हैं।

0 Comments