थाना आदर्शमण्डी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिलावर में स्थित पौराणिक शिव मंदिर में लगी संगमरमर की मूर्तियो को खण्डित करने की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारः
दिनांक 12/13.11.2022 की रात्रि को थाना आदर्शमण्डी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिलावर में स्थित पौराणिक शिव मन्दिर में स्थापित संगमरमर की मूर्तियो को असमाजिक तत्व द्वारा खण्डित कर दिया गया था । घटना के सम्बन्ध में श्री मुकेश शर्मा पुत्र श्री रामदेव शर्मा निवासी ग्राम सिलावर थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली द्वारा लिखित तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना आदर्शमण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी आदर्शमण्डी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष आदर्शमण्डी के नेतृत्व में टीमो का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । गठित टीम द्वारा घटना स्थल से आवश्यक छानबीन करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए, जो थाना आदर्शमण्डी पुलिस को घटना के अनावरण में काफी सहायक सिद्ध हुए ।
जिसके क्रम में आज दिनांक 17.11.2022 को थाना आदर्शमण्डी पुलिस द्वारा मुर्तिया खण्डित किए जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को कारित करने वाले अभियुक्त अजय कुमार शर्मा निवासी सिलावर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी के सबंध में थाना आदर्श मण्डी द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि है कि दिनांक 12/13.11.2022 की रात को वह शराब के नशे में घर गया था तथा घरवालो के साथ मारपीट व कहासुनी हो गई इसी वजह से वह घर से निकलकर मंदिर पहुच गया फिर मंदिर मे जाकर नशे की हालत मे मूर्तियो को खण्डित कर दिया था।

0 Comments