गॉव हथछोया में सामाजिक विकास समिति का 16 स्थापना दिवस मनाया गया

गढी पुख्ता :- सामाजिक विकास समिति हथछोया का 16 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सामाजिक विकास समिति का अध्यक्ष विकास शर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जसवीर सिंह एंव 
 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान किया गया। स्थापना दिवस पर नकली राम उपाध्याय ने कहा यह सामाजिक विकास समिति गांव की सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने, एवं ग्राम के सामाजिक कार्य के लिए हमेशा कार्य करती है।वही रणवीर सिंह तोमर ने कहा यह सामाजिक विकास समिति गॉव में गरीब असहाय लोगों की मदद, गांव में धार्मिक कार्य, एवं गांव की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह तोमर ने कहा गांव में प्रत्येक वर्ष रामलीला कराने का यह उद्देश्य है की गांव, क्षेत्र के लोग श्री रामचंद्र के आदर्शो को अपनाएं एवं उनके पद चिन्हों पर चलें। इस अवसर पर सामाजिक विकास समिति हथछोया ने गांव में सबसे अच्छी खेती करने वाले गौरव शर्मा को पटका ,माला, कृषि यंत्र दाती देकर सम्मानित किया गया।ओर संगठन में सबसे अच्छा काम करने वाले रणबीर सिंह तोमर को पटका माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान उमेश लाला, राजेंद्र उपाध्याय, अजय संगल, भोला तोमर, अमित धनगर, कुलदीप, तोमर, अनिल तोमर, अनिल तोमर, अरुण तोमर ,अरविंद लाला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments