कैराना। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
कस्बा कांधला की नई बस्ती गुजरान निवासी वासिद व राकिब बाइक पर सवार होकर आर्यपुरी देहात में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही वह शामली रोड पर बाईपास के निकट स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजरे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस 108 के द्वारा दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कैराना पर भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया

0 Comments