शादीशुदा व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट कर सड़क किनारे फेंका


पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की

मामला बना चर्चा का विषय

थानाभवन सिलाई का काम करने वाले शादीशुदा व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट कर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका। पीड़ित को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया पीड़ित में दो नामजद में चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना।
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी शहजाद पुत्र जब्बार ने थाने पर एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शादीशुदा व्यक्ति हैं। उसका एक बेटा व दो बेटी हैं और वह वह सिलाई का काम करके अपनी गुजर-बसर करता है। सिलाई के सिलसिले में उसकी जान पहचान जब्बार और पिंकी मोहल्ला हाफिज दोस्त जो कि किन्नर है एवं कालू उर्फ रेशमा निवासी गढ़ी पुख़्ता के साथ हैं। आरोप है कि वह थानाभवन में कपड़ा लेने के लिए आया था तभी पिंकी एवं रेशमा ने उसे कपड़ा लेने की बात कहते हुए शामली चलने की बात कही और रास्ते में पिंकी और रेशमा व चार अज्ञात लोगों ने चाय पीने का बहाना किया और उसे भी चाय पिला दी। चाय पीने के बाद जब उसे अगले दिन होश आया तो उसने अपने आप को थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर अर्पण पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ा पाया और उक्त लोगों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। अब उसके जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। जैसे ही घटना पुलिस को लगी तो पुलिस ने उपचार के लिए पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पीड़ित ने दो नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments