सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मनाया गया दीपावली उत्सव।




सलीम फ़ारुकी कैराना 


     नगर के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज कैराना शामली में मनाया गया दीपावली उत्सव ।


 कैराना।शनिवार को दीपावली का पावन पर्व पर लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज कैराना शामली में दीप उत्सव के रूप में दीपावली पर्व बनाया गया |जिसके विशिष्ठ अतिथि श्री मनोज कुमार सैनी (मण्डी समिति शामली ),श्री विपुल कुमार जैन,श्री रामकुमार सिंघल ,श्री सुधीर चौधरी ,श्री बंटी कुमार ,श्री रोशनलाल आर्य ,श्री मोहनलाल आर्य,श्री प्रदुम्न जैन ,श्री जयप्रकाश गर्ग के साथ विद्यालय के प्रबन्धक श्री डा० राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे |भैया बहिनों के द्वारा सुन्दर एवं आकृषक रंगोली बनायी गयी जिसका अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया | 
   कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दीपावली उपहार प्रदान किये गये विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री सुशील कुमार जी द्वारा प्रबंध समिति के प्रदाधिकारी एंव आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त्त करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी इस अवसर पर सभी आचार्य श्री अमित कुमार ,श्री रामनाथ जी ,श्री कुलदीप जी,श्री शिवकुमार ,श्री कमल सिंह ,आदि सहयोग रहा |

Post a Comment

0 Comments