काबड़ौत में हुई महिला की हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काबडौत में हुई महिला की हत्या में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुख्य हत्या आरोपी सहित 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार
    दिनांक 28.10.2022 को रात्रि में वादी श्री विनोद पुत्र छोटा निवासी काबडौत थाना कोतवाली शामली द्वारा अपनी पत्नि श्रीमती गीता का अपहरण गाँव के सोनू, रवि, नीटू द्वारा किये जाने के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर तहरीर दाखिल की जिसके आधार पर थाना कोतवाली शामली पर तत्काल मु0अ0सं0 534/2022 पंजीकृत किया गया । अपह्रता की तलाश कोतवाली शामली पुलिस द्वारा की जा रही थी । 
आज दिनांक 29.10.2022 को थाना कोतवाली शामली पुलिस को ग्राम काबडौत के जंगल में लहरी पुत्र कदम सिंह के ईख के खेत में श्रीमती गीता देवी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओ0पी0 सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर मौके पर मौजूद मृतिका के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये । मौके पर फोरेन्सिक तथा डॉग स्कॉयड को बुलाया गया । थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा मृतिक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतिका की मृत्यु गला दबाने से हुई है तथा बलात्कार के पुष्टिकारक साक्ष्य प्राप्त नही हुए हैं । घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया । 
             इसी क्रम में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुख्य हत्याभियुक्त शान्तुल सहित 02 अभियुक्तगणों शान्तुल पुत्र सुकरमपाल निवासी ग्राम काबडौत थाना कोतवाली जनपद शामली नीटू पुत्र रुप चन्द निवासी ग्राम काबडौत थाना कोतवाली जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार मुख्य हत्याभियुक्त शान्तुल ने पूछताछ करने पर बताया है कि मैं गीता को खेत में घास काटने के लिए बुलाकर ले गया था । खेत में जाकर मेरे मन में गीता के साथ गलत काम करने का विचार आया, जिसका गीता द्वारा विरोध किया गया तथा गाँव में जाकर बेइज्जती करने की बात कही । गाँव में बेइज्जती के डर से मैने गला दबाकर गीता की हत्या कर दी तथा मौके से भाग गया था । 

Post a Comment

0 Comments