इस हादसे में एक ट्रैक्टर भी ट्रक की चपेट में आ गया।
हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल
निजी संवाददाता थानाभवन
फरमान अहमद
शामली : थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर रतन पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने मामा राकेश पुत्र कूड़ा सिंह निवासी गोस गढ़ के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर भैया दूज लेकर जा रहे थे। वह जैसे ही थानाभवन कस्बे से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर पहुंचे रतन पेट्रोल पंप के पास बने डिवाइडर पर शामली की ओर से वॉल पुट्टी से भरे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वही सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर भी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार सचिन व राकेश बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से थानाभवन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां राकेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत के चलते सचिन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार नौशाद आंशिक रूप से घायल हो गया। पुलिस राहत कार्य में जुटी हैं फिलहाल राकेश के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments