कैराना।
खिदमत ए अवाम के पास आज एक साथी के द्वारा सूचना दी गई कि एक बच्चे की बुखार मे प्लेटलेट बहुत कम हो गई है जिसमें 4 यूनिट ब्लड प्लेटलेट की अर्जेंट जरूरत है बच्चे के परिवार के किसी भी सदस्य का ग्रुप मैच नहीं हो पाया जिसकी वजह से उनके परिवार वाले बहुत परेशान थे खिदमत ए अवाम समिति के अध्यक्ष खलील फरीदी द्वारा खिदमत ए अवाम समिति के ग्रुप मे ब्लड के लिए पोस्ट की गई जिसमें देखते ही संगठन के सदस्य सलीम फरीदी। आरिफ राई। भुरा चौधरी। तुरंत कैराना से शामली के चैरिटेबल ब्लड बैंक पहुंचे और अपना B+ ब्लड की प्लेटलेट देकर उस बच्चे की मदद की बच्चे के परिवार वालों ने खिदमत ए अवाम संगठन और संगठन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया
संस्था के कुल 18 सदस्य अब तक रक्तदान कर चुके हैं

0 Comments