40 किलोग्राम डोडा पाउडर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

थाना झिंझाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे 04 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 40 किलोग्राम डोडा पाउडर, तस्करी मे प्रयुक्त हुण्डई वरना कार व मादक पदार्थ की ब्रिकी से प्राप्त नगदी रुपये 3,36,440/- रूपये बरामद
आज दिनांक 29.10.2022 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे दौराने चैकिंग एक कार हुण्डई वरना रंग सफेद, 04 अभियुक्तगण को 40 किलोग्राम डोडा पोस्त व डोडा विक्रय कर कमाये 3,36440/-रू सहित गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अपराध का तरीकाः-* गिरफ्तार अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि अभियुक्त जगदेव का भाई बबली पुत्र बलबीर निवासी ग्राम सालवान थाना असद जनपद करनाल हरियाणा, जो पंजाब पुलिस द्वारा लगभग 4-5 दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया है, डोडा पोस्त उपलब्ध कराता था । जिसे हम चारो मिलकर विभिन्न होटलो पर आने जाने वाले ट्रक ड्राईवरो/व्यक्तियो को बेचकर मुनाफा कमाते थे । बरामद रूपये हमने होटलो पर डोडा पोस्त को बेचकर कमाये थे तथा बरामद डोडा पोस्त को हम होटलो पर सप्लाई करने के लिये ले जा रहे थे ।

Post a Comment

0 Comments