कोतवाली कैराना पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब समेत बरामद व गिरफ्तारी 3 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा-60 आबकारी अधिनियम व 272/273 भादवि में चालानी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई राहुल कादयान व एस आई रकम सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये अवैध शराब के अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्धारा कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद व गिरफ्तारी 3 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा-60 आबकारी अधिनियम व 272/273 भादवि चालानी थाना कैराना जनपद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर
अरशद उर्फ कल्लू पुत्र सवेरा निवासी ग्राम गोगवान थाना कैराना जनपद शामली
शोक पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम जन्धेडी थाना कैराना जनपद
.सफाकत पुत्र शराफत निवासी मरकज मस्जिद के पास थाना झिंझाना जनपद शामली का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

0 Comments