शामली। थाना कोतवाली शामली और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्मा मार्केट स्थित कनिका होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से पांच मोबाइल फोन, 3,435 रुपये नकद, होटल के दो रजिस्टर और क्यूआर कोड मशीनें बरामद की गईं।
मामले में थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 353/26, धारा 3/4 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव शंकर, सन्दीप, सावेज और रोहित उर्फ प्रशान्त शामिल हैं, जबकि तीन महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: साजिद खान

0 Comments