कैराना।ज्ञात हो कि दस दिन पहले वलीमें की दावत में प्रतिबंधित पशु का मांस पकाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
गत 18 जून को ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। जहां से कुछ आरोपी गोकशी के घटना को अंजाम देकर को गोमांस लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था। जांच के दौरान पुलिस ने पता चला था कि मोहल्ला छडियान निवासी फरमान के वलीमे की दावत का खाना प्रतिबंधित पशु के मांस तैयार कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके से फरमान व उसके मामा सलमान को स्कार्पियो गाड़ी क सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में मुगल गार्डन के संचालक अनीस अहमद व खाना बनाने वाले सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को जेल भेज चुकी है इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0 Comments