*संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल* के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए प्रदेश के व्यापारियों को माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करते हुए निडर होकर व्यापार करने का आह्वान किया उन्होंने गत दिनों बड़ोत कस्बे में दिनदहाड़े दुकान पर बैठे पिता पुत्र दो व्यापारियों सोहनलाल और विकास की दर्दनाक हत्या पर रोष व चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा हो जाता है उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश भर के सभी जिलों व कस्बो में व्यापारीयों की सुरक्षा हेतु पुलिस गस्त बढ़ाई जाए ताकि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मनसा के अनुरूप प्रदेश का व्यापारी निडर होकर के अपने व्यापार कर सके उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी दिन रात मेहनत कर देश व प्रदेश की सरकारों के खजाने भरता है यानी व्यापारी देश के विकास की रीढ है और यदि व्यापारी ही भयभीत होगा तो इससे देश व प्रदेश का व्यापार भी प्रभावित होगा और इससे देश का विकास भी प्रभावित होगा जो चिंता का विषय है उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 6 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों वउनकी नगर इकाइयों में दौरा कर समीक्षा बैठकें की जाएगी यह प्रदेश दौरा 6 जुलाई से शामली जिले से शुरू होकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रदेश के सभी जिलों में समीक्षा बैठकर करते हुए 12 सितंबर को लखनऊ में समापन होगा , लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा तथा उसके बाद 27 सितंबर को मथुरा में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के हजारो व्यापारी भाग लेंगे उन्होंने सभी जिलों पर नगर इकाइयों के पदाधिकारीयों को अपने-अपने जिलों व नगरों में समीक्षा बैठको के व्यापक प्रबंध करने तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने जिलों व नगरों के पदाधिकारीयों को कार्यक्रम की सूचना देने का आवाहन किया धन्यवाद 
 घनश्याम दास गर्ग 
 प्रदेश अध्यक्ष 
 संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड