पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। दोनों चोर


हरियाणा के पानीपत के समालखा के गांव के बताए गए हैं।
 कैराना। नगर में दो दुकानों में चोरी की घटनाओं में पुलिस ने हरियाणा निवासी दो शातिर चौरों को नकदी व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। नगर में सर्राफा बाजार में दुकान का शटर उखाड़कर सामान चौरी किया गया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। इसके अलावा इसी माह तितरवाड़ा चुंगी के निकट स्थित दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए थे। रविवार को पुलिस ने दोनों घटनाओं में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से नकदी नकदी, पीड़ित का आधार कार्ड के अलावा अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहित सिंह निवासी गांव जोरासी केवलगढ़ी थाना समालखा पानीपत हरियाणा व सुनील सैनी निवासी गांव मतरौली थाना समालखा पानीपत हरियाणा बताए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments