कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते पांच जुआरियों को पकड़ा ताश के पत्ते व नकदी बरामद।



कैराना। कैराना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना कैराना पुलिस ने जुआ खेल रहे इन पांचों व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान बृजेश (निवासी बीनड़ा), इंतजार (निवासी मन्ना माजरा), वासिल (निवासी मन्ना माजरा), सादिक (निवासी मलकपुर) और तारिक (निवासी मलकपुर) के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments