कैराना। कस्बे के कांधला मार्ग पर स्थित पुरानी चीनी मिल के निकट दो बाइक आपस में भिड़ गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार दोपहर कस्बे के कांधला मार्ग पर स्थित पुरानी चीनी मिल के निकट दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें बाइक सवार कय्यूम निवासी बुढ़ाना व आरिस निवासी किवाना गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हालत गम्भीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

0 Comments